Site icon Dainik Savera Times

टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका, दूसरी पारी में मैदान पर नहीं उतरेंगे आकाश दीप, फर्स्ट इनिंग में झटके थे 5 विकेट

Akash Deep

Akash Deep

Akash Deep: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच हेगली ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। गेंद से पांच विकेट लेने के बाद आकाश दीप ने बल्ले से भी अहम योगदान दिया और 29 रन बनाए। हालांकि, बल्लेबाजी के दौरान दो बार हेलमेट पर गेंद लगने के कारण आकाश अब दूसरी पारी में मैदान पर नहीं उतरेंगे।

आकाश दीप की जगह बतौर कन्कशन सब्स्टीट्यूट प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस बात की जानकारी दी है।

बीसीसीआई ने बताया, “क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बैटिंग करते समय आकाश दीप के हेलमेट पर गेंद लग गई। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर शामिल किया गया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन पर नजर रख रही है।”

ये भी पढ़ें- Jharkhand accident: मन्नत पूरी करने रजरप्पा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत

 

टीम इंडिया को लगा झटका
आकाश दीप का बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है। वह पहली पारी में भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे थे और उन्होंने न्यूजीलैंड के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। वहीं, बल्लेबाजी में उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर 74 गेंदों में 46 रनों की अहम साझेदारी भी निभाई। आकाश ने 52 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों की मदद से 29 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन पहले टेस्ट मैच में कुछ खास नहीं रहा था और वह अपनी लाइन एंड लेंथ से भटके नजर आए थे।

246 रन बनाकर ऑलआउट हुई भारतीय टीम
भारत की पूरी टीम पहली पारी में 246 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की तरफ से जुरेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 170 गेंदों में 88 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में जुरेल ने 14 चौके लगाए। वहीं, केएल राहुल ने 25 और ऋषभ पंत ने 23 रनों का योगदान दिया।

न्यूजीलैंड को 110 रनों की बढ़त हासिल
न्यूजीलैंड ने पहली पारी के आधार पर 110 रनों की बढ़त हासिल की। गेंदबाजी में कीवी टीम की ओर से काइल जेमीसन ने 4 विकेट झटके, जबकि नाथन स्मिथ, मैट हेनरी और जैकब डफी ने दो-दो विकेट निकाले। इससे पहले, न्यूजीलैंड की पूरी टीम पहली पारी में 356 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी।

 

Exit mobile version