कोलकाता : हर्षित राणा के बाद अब आकाश दीप के भी इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को वैकल्पिक तेज गेंदबाज की तलाश है। कोलकाता नाइट राइडर्स के एक शीर्ष अधिकारी ने क्रिकबज को आकाश दीप के आईपीएल से बाहर होने की की पुष्टि करते कहा, दुर्भाग्य से, वह आईपीएल से बाहर हो गया है। इस सीजन के लिए उसे बाहर कर दिया गया है। 29 वर्षीय बंगाल के इस तेज गेंदबाज आकाश दीप को फ्रैंचाइजी ने पिछले साल अबू धाबी में हुई मिनी-नीलामी में 1 करोड़ रुपए के बेस प्राइस पर खरीदा था।
आकाश दीप कोलकाता नाइट राइडर्स के कैंप में शामिल नहीं हुए हैं, जो 18 मार्च से कोलकाता में चल रहा है। केकेआर मुख्य कोच अभिषेक नायर ने शुक्रवार को किसी विकल्प की तलाश करने का संकेत दिया था, शायद इस जानकारी के आधार पर कि आकाश का भी इस सीजन में खेलना संदिग्ध है। वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक और कार्तिक त्यागी अभी केकेआर में शामिल भारतीय तेज गेंदबाज हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...