Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अल्कराज, फ्रिट्ज, आंद्रीस्कु मियामी ओपन के तीसरे दौर में

March 25, 2023

अल्कराज, फ्रिट्ज, आंद्रीस्कु मियामी ओपन के तीसरे दौर में

कार्लोस अल्कराज ने मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में शुक्रवार को यहां सीधे सेटों में जीत दर्ज करके नोवाक जोकोविच को नंबर एक रैंंिकग से दूर रखा।जोकोविच मियामी ओपन में भाग नहीं ले रहे हैं क्योंकि कोविड-19 का टीकाकरण नहीं कराने के कारण वह अमेरिका का दौरा नहीं कर सकते हैं।अल्कराज ने फेसुंडो बैगनिस को 6-0, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश करने के साथ ही अपनी शीर्ष रैंंिकग भी बरकरार रखी।

पुरुष एकल के अन्य मैचों में विश्व में चौथे नंबर के खिलाड़ी कैस्पर रुड ने इल्या इवाश्का को 6-2, 6-3 से जबकि अमेरिका के नौवीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज ने एमिलियो नावा को 6-4, 6-1 से पराजित किया।फ्रिट्ज का अगला मुकाबला डेनिस शापोवालोव से होगा, जिन्होंने शुक्रवार को गुइडो पेला को हराया था।महिलाओं के वर्ग में बियांका आंद्रीस्कु ने मारिया सकारी को तीन सेट तक चले मैच में 5-7, 6-3, 6-4 से हराया। अन्य मैचों में आर्यना सबालेंका ने शेल्बी रोजर्स को 6-4, 6-3 से हराया जबकि कारोलिन गार्सिया को सोराना क्रिस्टिया से 6-2, 6-3 से हार का सामना करना पड़ा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें