Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सितारों से भरी मुंबई इंडियंस टीम में मुझे स्वाभाविक खेल दिखाने की छूट: Hayley Matthews

March 7, 2023

सितारों से भरी मुंबई इंडियंस टीम में मुझे स्वाभाविक खेल दिखाने की छूट: Hayley Matthews

मुंबई इंडियंस की सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज का कहना है कि उनकी टीम की बल्लेबाजी में गहराई होने की वजह से उन्हें अपना स्वाभाविक खेल दिखाने में मदद मिल रही है।बारबाडोस की इस बल्लेबाज ने गुजरात जाइंट्स के खिलाफ पहले मैच में 31 गेंद में 47 रन बनाये और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर क खिलाफ 38 गेंद में 77 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने जीत के बाद कहा ,‘‘हमारी टीम में कई सितारे हैं। इससे मुझे शीर्ष क्रम पर खुलकर खेलने की सहूलियत मिल जाती है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘पिछले कुछ सप्ताह वेस्टइंडीज के लिये खेलते हुए मैने अपनी बल्लेबाजी पर काफी मेहनत की है और बड़े स्कोर बनाये हैं। मैने उसी लय को कायम रखने की कोशिश की । यहां की विकेट दक्षिण अफ्रीका से काफी बेहतर है जिससे बहुत मदद मिली । मेरा आत्मविश्वास भी बढा है।’’ मैथ्यूज ने कहा कि ब्रेबोर्न स्टेडियम जैसी पिच पर 175 या 180 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा ,‘‘यह बल्लेबाजी के लिये अच्छी विकेट है जिस पर 170 से 180 रन बनाये जा सकते हैं।

हमारी बल्लेबाजी में गहराई है । मैं और नैट (स्किवेर ब्रंट) यह काम बखूबी कर सकते हैं ।’’वहीं आरसीबी के मुख्य कोच बेन स्वायेर ने स्वीकार किया कि भारत के घरेलू खिलाड़ियों के लिये चुनौती आसान नहीं है । आरसीबी ने स्मृति मंधाना, रिचा घोष और एलिसे पेरी पर काफी खर्च किया है।स्वायेर ने कहा ,‘‘ हम ऐसी शुरूआत नहीं चाहते थे लेकिन नये खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं । उनके लिये यह बड़ी चुनौती है । अब उनके पास अनुभव है लेकिन आठवें ओवर से पहले सभी विदेशी खिलाड़ियों के आउट होने से उन पर दबाव बना।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें