Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

अल्मेरिया ने बार्सीलोना को हराकर उलटफेर किया

February 27, 2023

अल्मेरिया ने बार्सीलोना को हराकर उलटफेर किया

यूरोपा लीग से बाहर होने के तीन दिन बाद बार्सीलोना को स्पेनिश लीग फुटबॉल में रविवार को यहां अल्मेरिया के खिलाफ 0-1 की हार का सामना करना पड़ा।दूसरे स्थान पर चल रहे रीयाल मैड्रिड को शनिवार को एटलेटिको मैड्रिड ने 1-1 से बराबरी पर रोका था जिसके बाद बार्सीलोना के पास अपनी सात अंक की बढ़त में इजाफा करने का मौका था लेकिन टीम उलटफेर का शिकार हो गई।अल्मेरिया के खिलाफ 16 मुकाबलों में यह बार्सीलोना की पहली हार है।अल्मेरिया की ओर से मैच का एकमात्र गोल अल बिलाल टोर ने 24वें मिनट में दागा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें