Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक ओवर में 12 या 14 रन बनाने के लिए हमेशा तैयार रहता हूं: सूर्यकुमार यादव

May 4, 2023

एक ओवर में 12 या 14 रन बनाने के लिए हमेशा तैयार रहता हूं: सूर्यकुमार यादव

मोहाली: मुम्बई इंडियंस के पंजाब किंग्स के खिलाफ 215 रन का सफल पीछा करने में मात्र 31 गेंदों में तूफानी 66 रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव ने अपनी क्लास दिखाई। एक इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आते हुए सूर्य ने 212.9 के स्ट्राइक रेट से आठ चौके और दो छक्के लगाए। सूर्यकुमार ने अपने अनूठे शॉट्स से मैदान का कोई हिस्सा नहीं छोड़ा और ईशान किशन के साथ तीसरे विकेट के लिए 116 रन की मैच विजयी साझेदारी की। मुम्बई ने सात गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा कर लिया।

मुश्किल परिस्थितियों में अपनी तैयारी के बारे में पूछे जाने पर सूर्य ने कहा, ‘‘मैं ऐसी परिस्थितियों के लिए हमेशा तैयार रहता हूं। यदि मुझे प्रति ओवर 12 या 14 रन बनाने हैं तो मैं कैसे शॉट्स खेल सकता हूं। इसलिए जब मैं पारी के ब्रेक के दौरान बैठा रहता हूं या जो मुझसे पहले बल्लेबाजी करने गए हैं तब मैं अपनी रणनीति के बारे में सोचता हूं।’’

सूर्य ने आगे कहा कि उनका उद्देश्य किशन को सहयोग देना था जिन्होंने 41 गेंदों पर सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 75 रन बनाये। किशन का स्ट्राइक रेट 182.93 रहा। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा काम किशन को सहयोग देना था जो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। हमने अपने रोल बदले।
मेरे पास दरअसल पावर गेम नहीं है। मैं बॉल को टाइम करने और गैप ढूंढने में विश्वास रखता हूं। लेकिन मुझे खुशी है कि हमारी साझेदारी जीत में आयी।’’

सूर्य ने कहा कि वह लक्ष्य को फिनिश करना चाहते थे जैसा उन्होंने पिछले मैच में किया था लेकिन दोनों अंतिम ओवरों में आउट हो गए। तिलक वर्मा और टिम डेविड ने आक्रमण जारी रखते हुए टीम को सात गेंद शेष रहते जीत दिला दी। मुम्बई का अगला मुकाबला शनिवार को दोपहर में चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें