Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चोट लगने के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर हुए America के Reilly Opelka

January 5, 2023

चोट लगने के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर हुए America के Reilly Opelka

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलियाई ओपन के अधिकारियों ने बताया कि रेली ओपेल्का साल के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट से हट गये हैं। अमेरिका के इस 25 साल के खिलाड़ी के टूर्नामेंट से हटने का हालांकि कोई कारण नहीं बताया गया है। वह पिछले छह महीने से कूल्हे और टखने की चोट से परेशान रहे है। उन्होंने अपना पिछला मुकाबला वांशिगटन में अगस्त 2022 में में सिटी ओपन में निक किर्गियोस के खिलाफ खेला था। ओपेल्का के बाहर होने का लाभ झांग झिझेन को होगा। चीन का यह खिलाड़ी 16 जनवरी से मेलबर्न पार्क में शुरू होने वाले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में तीसरी बार मुख्य एकल ड्रॉ में शामिल होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें