Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anahat ने Scottish Junior Open Squash में जीता अंडर-19 बालिका खिताब

December 31, 2023

Anahat ने Scottish Junior Open Squash में जीता अंडर-19 बालिका खिताब


दिल्ली की इस खिलाड़ी के लिये यह शानदार वर्ष रहा जिसमें उन्होंने अंडर-19 और सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का दोहरा खिताब जीता तथा एशियाई खेलों और शुरूआती एशियाई मिश्रित युगल चैम्पियनशिप दोनों में अभय सिंह के साथ मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीता।

भारत के सुभाशीष चौधरी ने लड़कों के अंडर-15 फाइनल में हमवतन शिवेन अग्रवाल को 5-11, 11-4, 6-11, 11-8, 11-5 से मात दी जबकि श्रेष्ठ अय्यर ने लड़कों के अंडर-13 फाइनल में श्रेयांश जाह को 11-8, 11-8, 3-11, 11-8 से पराजित किया।

शीर्ष वरीय भारतीय आद्या बुधिया ने बालिका अंडर-13 फाइनल और शीर्ष वरीय प्रभव बजोरिया ने लड़कों के अंडर-11 फाइनल में जीत हासिल की। दिव्यांशी जैन अंडर-11 वर्ग में उप विजेता रहीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें