खेल डेस्क: भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च (गुरुवार) को सानिया चंडोक के साथ शादी कर ली। यह शादी एक भव्य और पारंपरिक समारोह में हुई, जिसमें परिवार के करीबी लोग, दोस्त और खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
शादी के दौरान वरमाला का एक वीडियो खास चर्चा में है। इस वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर अपनी दुल्हन सानिया चंडोक को वरमाला के समय गले लगाते नजर आते हैं। इस दौरान सचिन तेंदुलकर भी मंच पर मौजूद थे और उनका रिएक्शन लोगों को खूब पंसद आ रहा है। सचिन नए जोड़े को आशीर्वाद देते दिखाई देते हैं और उन पर फूल बरसाए। इस खूबसूरत पल को देखकर वहां मौजूद मेहमान भी काफी खुश नजर आए।
अर्जुन तेंदुलकर फिलहाल घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। अब उनकी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू हो गया है, जिस पर क्रिकेट जगत और फैंस की ओर से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं।

अगर उनकी लव स्टोरी की बात करें तो अर्जुन और सानिया की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
Arjun Tendulkar, the son of Sachin Tendulkar, got married to Saaniya Chandhok today in Mumbai.❤️
Congratulations to Arjun and Saaniya. Best wishes for a happy life together. 💐 pic.twitter.com/HhkU9is64F
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 5, 2026
सानिया चंडोक एक सफल उद्यमी (एंटरप्रेन्योर) हैं। वह ‘Mr Paws Pet Spa & Store’ की फाउंडर हैं, जो पालतू जानवरों की ग्रूमिंग और देखभाल से जुड़ी सेवाएं देता है। बिजनेस शुरू करने से पहले सानिया ने साल 2020 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया था। इसके अलावा उन्होंने Worldwide Veterinary Service से वेटरिनरी टेक्नीशियन का डिप्लोमा भी किया है, जिससे उन्हें पेट केयर बिजनेस में अच्छी विशेषज्ञता मिली है।
सानिया एक प्रभावशाली घई परिवार से आती हैं, जिनका कारोबार फूड और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में फैला हुआ है। उनका परिवार मुंबई के प्रसिद्ध इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल से जुड़ा हुआ है और मशहूर आइसक्रीम ब्रांड ‘Brooklyn Creamery’ का मालिक भी है। इसी वजह से उनका परिवार बिजनेस जगत में काफी जाना-पहचाना नाम है।