Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अर्जुन तेंदुलकर ने किया कमाल’ टूर्नामेंट में कर्नाटक के झटके नौ विकेट, गोवा को मिली जीत

September 17, 2024

अर्जुन तेंदुलकर ने किया कमाल’ टूर्नामेंट में कर्नाटक के झटके नौ विकेट, गोवा को मिली जीत

बेंगलुरु: अर्जुन तेंदुलकर ने डॉ. (कैप्टन) के थिमपैया मेमोरियल टूर्नामेंट में मेजबान कर्नाटक के नौ विकेट झटक कर गोवा को पारी और 189 रन से बड़ी जीत दिलाई।

इस टूर्नामेंट को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) टूर्नामेंट के नाम से भी जाना जाता है। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर ने इस मैच की दोनों पारियों में 26.3 ओवर में 87 रन देकर नौ विकेट लिये। अर्जुन ने पहली पारी में 13 ओवर में 41 रन देकर पांच विकेट झटके जिसके परिणाम स्वरूप कर्नाटक की टीम महज 103 रन पर सिमट गयी। गोवा सीए इलेवन ने अभिनव तेजराणा की 109 रन की पारी की बदौलत 413 रन बनाये।

केएससीए की दूसरी पारी 30.4 ओवर में 121 रन पर सिमट गयी। इस दौरान अर्जुन ने 13.3 ओवर में 46 रन देकर चार विकेट लिये। अर्जुन ने प्रथम श्रेणी के 13 मैचों में 21 विकेट लिये हैं। चौबीस साल के अर्जुन तेंदुलकर ने घरेलू क्रिकेट में 15 लिस्ट ए मैच और 21 टी-20 खेले हैं। लिस्ट ए में उनके नाम 21 तथा टी-20 में 26 विकेट हैं। प्रथम श्रेणी में अर्जुन तेंदुलकर के नाम एक शतक और दो अर्धशतक भी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें