Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलनी चाहिए: आरोन फिंच

November 1, 2025

अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलनी चाहिए: आरोन फिंच

अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलनी चाहिए: आरोन फिंच मेलबर्न, भारतीय क्रिकेट टीम 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। शुक्रवार को खेले गए दूसरे मैच में भारतीय टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दोनों ही मैचों में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय टी20 विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल न किए जाने पर हैरानी जताई है। आरोन फिंच ने जियोस्टार पर कहा, “रविवार को होबार्ट में होने वाले तीसरे मैच में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह प्लेइंग इलेवन में वापसी नहीं करते हैं तो उन्हें बहुत हैरानी होगी।

अर्शदीप सिंह को टीम में होना चाहिए।” उन्होंने कहा, “टी20 क्रिकेट के बारे में मैंने एक बात सीखी है, जब आप बहुत ज्यादा बल्लेबाजों के साथ उतरते हैं, तो कभी-कभी जिम्मेदारी कम हो जाती है। बल्लेबाज मान लेते हैं कि कोई और काम पूरा कर देगा। लेकिन अगर आप एक बल्लेबाज कम खिलाते हैं, तो यह आश्चर्यजनक है कि बाकी बल्लेबाज कितनी बार अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

भारत का ध्यान स्पष्ट रूप से विश्व कप पर है, और यह सीरीज उस टूर्नामेंट को जीतने के लिए सही संयोजन खोजने की प्रक्रिया का हिस्सा है।” दूसरे मैच में भारत की गेंदबाजी पर फिंच ने कहा, “अगर कुछ और रन बनते तो चीजें आसान हो जातीं। बुमराह का पहला ओवर वाकई अच्छा था और उसने ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाजों को थोड़ा परेशान किया। गेंदबाजों के लिए बोर्ड पर पर्याप्त रन नहीं थे। यह लक्ष्य पर्याप्त नहीं था।

कुछ अतिरिक्त रन मैच को और दिलचस्प बना सकते थे।” फिंच ने अभिषेक की तारीफ करते हुए कहा, “अभिषेक शर्मा ने जो संयम दिखाया, उसके लिहाज से यह उनकी बेहतरीन पारियों में से एक थी। उनके जैसे बल्लेबाज आपको मुश्किल में डाल देते हैं, और जब वह लय में आ जाते हैं, तो उन्हें रोकना लगभग नामुमकिन होता है।

निचले क्रम के साथ बल्लेबाजी करना आसान नहीं है। उन्हें स्ट्राइक रोटेट करना मुश्किल लगता है। वे बल्ले को घुमा पाएंगे। वे बाउंड्री लगा पाएंगे। स्ट्राइक रोटेट करना उनकी ताकत नहीं है, और यही हमने अभिषेक और हर्षित की बल्लेबाजी के दौरान देखा।

मुझे लगता है कि यही एक ऐसा क्षेत्र होगा जिस पर भारत गौर करेगा।” पूर्व ऑस्ट्रेलिया कप्तान ने मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श की इस मैच में नेतृत्व क्षमता की तारीफ की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें