Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Arthur, Bradburn और Puttick ने PCB में अपने पद से दिया इस्तीफा

January 19, 2024

Arthur, Bradburn और Puttick ने PCB में अपने पद से दिया इस्तीफा

इन तीनों के साथ गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल भारत मे विश्व कप में पाकिस्तानी टीम के साथ थे। पाकिस्तान टूर्नामेंट में नॉकआउट चरण में भी नहीं पहुंच सका जिसके बाद पीसीबी प्रबंध समिति के प्रमुख जका अशरफ ने उन्हें एनसीए भेज दिया।

तीनों ने इससे इनकार किया और छुट्टी लेकर घर लौट गए। मोर्कल ने विश्व कप के तुरंत बाद इस्तीफा दे दिया था। बोर्ड के एक विश्वस्त सूत्र ने बताया कि इन तीनों से बातचीत की गई और उन्हें खुद ही इस्तीफा देने के लिये कहा गया।

अनुबंध के तहत अगर पीसीबी उन्हें बर्खास्त करता तो छह महीने का वेतन देना पड़ता। सूत्रों ने कहा कि तीनों से बातचीत सफल रही और उन्होंने जनवरी के आखिर में इस्तीफा देने पर रजामंदी जताई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें