Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम 9 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शुरू हो रहे एशिया कप 2025 में अपनी दबदबे वाली परंपरा को कायम रखने को तैयार है। लेकिन इस बार मुकाबला सिर्फ ट्रॉफी का नहीं, बल्कि एक नए कप्तान की अग्निपरीक्षा और रिकॉर्ड बुक्स में जगह बनाने की दौड़ का भी है। टीम की कमान पहली बार सूर्यकुमार यादव के हाथों में है और वे सिर्फ टीम को जीत दिलाने के लिए नहीं, बल्कि T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए भी मैदान में उतरेंगे।
भारतीय टीम की नजरें 9वीं ट्रॉफी पर
टीम इंडिया अब तक 8 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है। इस बार एक नया संयोजन, युवा जोश और आक्रामक नेतृत्व के साथ टीम 9वीं बार एशिया चैंपियन बनने की उम्मीद से उतर रही है। खास बात ये है कि पहली बार सूर्यकुमार यादव इस बड़े टूर्नामेंट में फुल-टाइम कप्तान के रूप में मैदान पर उतरेंगे।
सूर्या के बल्ले से इतिहास की दस्तक
सूर्यकुमार यादव T20I क्रिकेट में अब तक 146 छक्के लगा चुके हैं। उन्हें बस 4 और छक्कों की जरूरत है, ताकि वह 150 छक्कों के एलीट क्लब में शामिल हो जाएं। अगर सूर्या ये मुकाम हासिल करते हैं, तो वे दुनिया के सिर्फ 5वें बल्लेबाज होंगे जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 या उससे अधिक छक्के लगा पाए हैं।
150+ छक्के लगाने वाले बल्लेबाज (अब तक):
1. रोहित शर्मा (भारत) – 205
2. मुहम्मद वसीम (UAE) – 180
3. मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) – 173
4. जोस बटलर (इंग्लैंड) – 160
अब सूर्या इस लिस्ट में शामिल होने की कगार पर हैं।
सूर्या के सामने पूरन और मैक्सवेल को पछाड़ने का मौका
सूर्यकुमार यादव अभी छठे स्थान पर हैं। उनसे ठीक आगे हैं:
निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) – 149 छक्के
ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) – 148 छक्के
अगर सूर्या एशिया कप के शुरुआती मैचों में ही फॉर्म में आ गए, तो ये तय है कि वे पूरन और मैक्सवेल दोनों को पीछे छोड़कर टॉप 5 में जगह बना लेंगे।
सूर्या का फॉर्म और कप्तानी शैली: एक नया युग?
सूर्यकुमार यादव को मौजूदा क्रिकेट में T20 का सबसे इनोवेटिव और आक्रामक बल्लेबाज माना जाता है। IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने खुद को “360 डिग्री प्लेयर” के रूप में स्थापित किया है। अब उनके सामने चुनौती है कि वे इस आक्रामकता को कप्तानी में भी बदलें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...