Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

एशिया कप ट्रॉफी को लेकर बढ़ा विवाद, खिसियाए नकवी ने अब उठाया ऐसा कदम

October 11, 2025

एशिया कप ट्रॉफी को लेकर बढ़ा विवाद, खिसियाए नकवी ने अब उठाया ऐसा कदम

Asia Cup trophy : एशिया कप 2025 में शानदार जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को भले ही फैंस का जबरदस्त समर्थन मिला हो, लेकिन टूर्नामेंट से इतर एक और विवाद बन गया है। ट्रॉफी विवाद, जिसने भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से तनावपूर्ण माहौल को और गर्मा दिया है।

भारत ने जीता खिताब, लेकिन नहीं मिली ट्रॉफी
भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रही भारतीय टीम ने 7 में से 7 मुकाबले जीतकर दबदबा कायम रखा। लेकिन फाइनल के बाद वो दृश्य सामने आया, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। भारतीय खिलाड़ियों ने एशिया कप की ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।

मंच पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर लगभग एक घंटे तक खड़े रहे, लेकिन भारतीय टीम के किसी भी खिलाड़ी ने मंच पर जाकर ट्रॉफी लेने की इच्छा नहीं जताई। अंततः गुस्से में आकर नकवी ट्रॉफी और मेडल्स को लेकर मैदान से बाहर चले गए।

नकवी का अजीब फैसला: ट्रॉफी को लॉक कर दिया
अब इस विवाद ने और गंभीर रूप ले लिया है। नकवी ने एशिया कप की ट्रॉफी को दुबई स्थित एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के ऑफिस में लॉक करवा दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नकवी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि ट्रॉफी तब तक भारतीय टीम को नहीं सौंपी जाएगी जब तक वह स्वयं मौजूद न हों और उनकी स्वीकृति न हो।

भारत-पाक के बीच तनावपूर्ण माहौल और गहराया
टूर्नामेंट के दौरान भी भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच कोई हाथ नहीं मिलाया गया। पहले से ही पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के रिश्ते तनावपूर्ण चल रहे हैं। इसके बीच नकवी द्वारा सोशल मीडिया पर दिए गए राजनीतिक बयानों ने माहौल और बिगाड़ा। खेल विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट रिश्तों को और पीछे धकेल सकता है।

टीम इंडिया ने बिना ट्रॉफी के मनाया जश्न
भारतीय टीम ने ट्रॉफी न मिलने के बावजूद ग्राउंड में ही जीत का जश्न मनाया और बाद में बिना ट्रॉफी के ही स्वदेश लौट आई। एयरपोर्ट पर भारी संख्या में फैंस ने टीम का स्वागत किया, लेकिन ट्रॉफी के बिना जीत कुछ अधूरी सी लगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें