Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Asian Games 2023: पाकिस्तान ने हांगकांग को 68 रन से हराया

October 3, 2023

Asian Games 2023: पाकिस्तान ने हांगकांग को 68 रन से हराया

 

हांगझोउ: चीन में चल रहे एशियाई खेलों में मंगलवार को पाकिस्तान बनाम हांगकांग पुरुष क्रिकेट मुकाबले के दूसरे क्वार्टरफाइनल में हांगकांग को 68 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है। हांगकांग ने आज यहां टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और पहले ओवर में मिर्जा बेग शून्य को शुक्ला ने बाबर हयात के हाथों कैच आउट कराकर पहला झटका दिया। तीसरे ओवर में शुक्ला ने रोहेल नज़ीर 13रन को मोहम्मद खान के हाथों कैच कराकर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। चौथे ओवर में हैदर अली 4 रन के रूप में पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा।

उसके बाद चौथा झटका अनस खान ने क़ासिम अकरम 12 को निज़ाकत खान के हाथों कैच कराकर दिया। ख़ुशदिल शाह 13 रन को मोहम्मद गजनफर ने बाबर हयात के हाथों कैच करवाया। छठे विकेट के रूप में आसिफ़ अली 25 को भी मोहम्मद गजनफर ने हमद खान के हाथों कैच आउट कराया।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें