Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Atero ने National Games 2025 के लिए सरकार के साथ की पार्टनरशिप

January 27, 2025

Atero ने National Games 2025 के लिए सरकार के साथ की पार्टनरशिप

नई दिल्ली: क्लीनटेक कंपनी एटेरो ने सोमवार को सरकार के साथ साझेदारी की घोषणा की है। यह साझेदारी आने वाले 38वें नेशनल गेम्स को प्लास्टिक-फ्री बनाने के लिए है। नेशनल गेम्स 2025 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड में होने वाले हैं। इस साल के गेम्स का विषय है ‘ग्रीन गेम्स’, जो भारत के पर्यावरण के प्रति जागरूक खेल आयोजनों में एक बड़ा कदम है।

इस साझेदारी के तहत, एटेरो 99.9 प्रतिशत से अधिक शुद्धता वाली रीसाइकिल्ड धातुओं की आपूर्ति करेगा, जिससे पॉजिटिव कार्बन फुटपिंट्र सुनिश्चित होगा। यह पहली ऐसी पहल है जो भारतीय खेलों में की जा रही है, जिसमें इस गुणवत्ता की रीसाइकिल्ड सामग्री का उपयोग करके सस्टेनेबिलिटी के प्रति देश की प्रतिबद्धता प्रदर्शति की जा रही है।

नेशनल गेम्स 2025 प्लास्टिक फ्री किए जाने हैं। इन खेलों में 38 खेलों में 10,000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ये गेम्स राज्य के कई शहरों में आयोजित किए जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसका उद्घाटन किए जाने की संभावना है। एटेरो के सीईओ नितिन गुप्ता ने कहा, ‘38वें नेशनल गेम्स का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है। हमारा सफर रुड़की, उत्तराखंड से शुरू हुआ, और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत के सस्टेनेबिलिटी के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग देना हमारे लिए सम्मान की बात है।

एटेरो दुनिया की अग्रणी रीसाइ¨क्लग कंपनियों में से एक है। यह इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट और लिथियम-आयन बैटरियों से 98 प्रतिशत दक्षता के साथ शुद्ध मेटल निकालने की आधुनिक तकनीक का उपयोग करती है। एटेरो ने भारत में जिम्मेदार रीसाइ¨क्लग को बढ़ावा देने के लिए दो नए प्लेटफार्म शुरू किए हैं। सेल्समार्ट ई-कचरा प्रबंधन के लिए सीधे उपभोक्ताओं से जुड़ने वाला मंच है। वहीं, मेटलमंडी स्क्रैप संग्रहण के लिए एक नया डिजिटल बी2बी प्लेटफॉर्म है, जिसमें एआई का इस्तेमाल किया जाता है। इनके जरिए कंपनी पूरे भारत में जिम्मेदार रीसाइ¨क्लग प्रैक्टिस को बढ़ावा देने के अपने मिशन को आगे बढ़ा रही है।

कंपनी के पास 46 अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट हैं और 200 से अधिक पेटेंट लंबित हैं। एटेरो का लक्ष्य अपनी ई-वेस्ट रीसाइ¨क्लग क्षमता को 1,75,000 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 3,00,000 मीट्रिक टन करना है। जो उनके स्वच्छ और हरित भारत के दृष्टिकोण को दर्शाता है। नेशनल गेम्स 2025 भारत के सभी क्षेत्रों में सतत विकास के दृष्टिकोण कोकरता है, और एटेरो इस मिशन को आगे बढ़ाने में नवीनतम समाधानों के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

ये भी पढ़ें :- इस राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें