
अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी केटी वोलिनेट्स एटीएक्स ओपन के क्वार्टर फाइनल में हमवतन पीटन स्टर्न्स को 7-5 6-3 से शिकस्त देकर पहली बार डब्ल्यूटीए स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंची।इक्कीस साल की दो खिलाड़ियों के मुकाबले में विश्व रैंंिकग में 92वें स्थान पर काबिज वोलिनेट्स ने शुक्रवार को पहले सेट में 5-0 की बढ़त के साथ शानदार शुरुआत की। वाइल्ड कार्ड धारी स्टर्न्स ने इसके बाद वापसी कर स्कोर को 5-5 से बराबर कर दिया।
वोलिनेट्स ने हालांकि फिर से दबदबा बनाकर लगातार सात गेम जीतकर मैच पर अपनी पकड़ बना ली। अगले दौर में उनके सामने 88वीं रैंंिकग की खिलाड़ी वरवारा ग्रेचेवा की चुनौती होगी। रूस की ग्रेचेवा ने 2017 यूएस ओपन चैंपियन स्लोन स्टीफेंस को 7-6 6-3 से हराया। आठवीं वरीयता प्राप्त मार्ता कोस्त्युक ने अन्ना-लीना फ्रीडसम को 7-6 6-2 से हराकर 2023 में पहली बार किसी टूर्नामेंट के अंतिम चार में जगह बनाई।
अपने करियर के पहले डब्ल्यूटीए फाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें 2022 आॅस्ट्रेलियाई ओपन की उपविजेता डेनिएल कोलिन्स की चुनौती से पार पाना होगा। चौथी वरीयता प्राप्त कोलिन्स ने पहले सेट में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अन्ना कांिलस्काया को 3-6 6-2 6-1 शिकस्त दी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...