Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Australia के खिलाफ T20 series जीतने के इरादे से उतरेगा भारत

January 8, 2024

Australia के खिलाफ T20 series जीतने के इरादे से उतरेगा भारत

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच द्विपक्षीय टी20 श्रृंखलाओं में से केवल एक में जीत दर्ज की है जबकि चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने एकमात्र श्रृंखला 2015-16 में ऑस्ट्रेलिया में जीती थी और इस टीम के खिलाफ उसकी उपलब्धियों में यह शीर्ष पर है। भारत ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को रिकॉर्ड नौ विकेट से हराया था

लेकिन दूसरे मैच में मेजबान टीम को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए हरमनप्रीत की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। भारतीय कप्तान सभी प्रारूपों में पिछले 10 मैच में अर्धशतक जड़ने के नाकाम रही है। वह पिछली 11 पारियों में सात बार दोहरे अंक में पहुंचने में नाकाम रही हैं।

दूसरे मैच में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन भारत को जीत दिलाने में नाकाम रहीं। उन्होंने 27 गेंद में 31 रन बनाकर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया और फिर आॅस्ट्रेलिया की पारी के शुरुआती दो विकेट भी चटकाए लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी थी।

शुरुआती दो टी20 मुकाबलों की पिच पर बल्लेबाजों को स्वच्छंद होकर खेलने का मौका नहीं मिला है विशेषकर पहली पारी में जिससे गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। रविवार को दूसरे टी20 में मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं ऑस्ट्रेलिया की किम गार्थ ने कहा, ‘‘यह बल्ले और गेंद के बीच वास्तव में अच्छा मुकाबला रहा है,

इसमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए कुछ ना कुछ है। दीप्ति को भी दूसरे मैच की पिच बल्लेबाजी के लिए चुनौतीपूर्ण लगी। उन्होंने कहा, ‘‘यह बल्लेबाजी के लिए आसान विकेट नहीं था। गेंद टर्न के साथ-साथ (पिच पर टप्पा खाने के बाद) धीमी रह रही थी। मुझे लगता है कि हमने लगभग 15 रन कम बनाए।’’

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यस्तिका भाटिया, रिचा घोष, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सेइका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर, टिटास साधु, पूजा वस्त्राकर, कनिका आहूजा और मीनू मणि।

ऑस्ट्रेलिया: डार्सी ब्राउन, हीथर ग्राहम, एशले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, एलिसा हीली (कप्तान), जेस योनासेन, एलेना ंिकग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, बेथ मूनी, एलिस पैरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वेयरहैम।

समय: शाम 7:00 बजे से।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें