Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हराया, Lyon बने मैन ऑफ द मैच

March 3, 2023

तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हराया, Lyon बने मैन ऑफ द मैच

इंदौर: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने यहां बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत को 9 विकेट से हरा दिया। बल्लेबाज ट्रेविस हेड और लाबुसेन ने 78 रन की नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। वहीं, मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी गेंदबाज नाथन लियोन को मिली। इससे पहले दूसरे दिन 60.3 ओवर में भारत 163 रन पर आलआउट हो गया था, जिससे कंगारूओं को 76 रनों का जीत के लिए लक्ष्य मिला था। गेंदबाज नाथन लियोन ने दोनों पारी में 11 विकेट झटके।

वहीं, तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड ने पारी की शुरूआत की। हालांकि, ख्वाजा अश्विन की गेंद की चपेट में आकर शून्य पर आउट हो गए। फिर मार्नस लाबुसेन क्रिज पर आए और हेड के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार तरीके से बल्लेबाजी करते हुए 78 रन की साझेदारी निभाई और टीम को 9 विकेट से भारत के खिलाफ जीत दिलाई। सीरीज में भारत अभी भी 2-1 से आगे है। चौथा टेस्ट 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें