Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aus vs Ind Women : भारत को 5 विकटों से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 12वीं वनडे श्रृंखला जीती

February 27, 2026

Aus vs Ind Women : भारत को 5 विकटों से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 12वीं वनडे श्रृंखला जीती

होबार्ट: जॉर्जिया वोल के आकर्षक शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे महिला वनडे में मौजूदा चैंपियन भारत को 83 गेंद शेष रहते 5 विकेट से हराकर 3 मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 251 रन बनाए। प्रतिका रावल ने 81 गेंदों पर 52 रन (6 चौके) की पारी खेलकर स्मृति मंधाना (31) के साथ पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े। मध्य ओवरों में टीम लड़खड़ा गई, लेकिन हरमनप्रीत कौर ने 70 गेंदों पर 54 रन (दो चौके, एक छक्का) बनाकर पारी संभाली।

काशवी ने 25 रन बनाकर सातवें विकेट के लिए 55 रन की अहम साङोदारी की। ऑस्ट्रेलिया ने 36.1 ओवर में पांच विकेट पर 252 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। जॉर्जिया वोल ने 82 गेंदों पर 101 रन (13 चौके, एक छक्का) और फीबी लिचफील्ड ने 80 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 119 रन जोड़े। दीप्ति शर्मा ने दो विकेट लिए। तीसरा वनडे एक मार्च को खेला जाएगा।

पिछले 2 मुकाबलों में खराब बल्लेबाजी भारत को महंगी पड़ी: हरमनप्रीत कौर :-

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे में खराब बल्लेबाजी के कारण टीम को लगातार हार ङोलनी पड़ी। पिछले नवंबर विश्व चैंपियन बनने के बाद यह टीम की पहली 50 ओवर की श्रृंखला है। भारत ने टी20 श्रृंखला 2-1 से जीती थी, लेकिन वनडे में एक मैच शेष रहते 0-2 से पिछड़ गया। श्रृंखला का फैसला अंक प्रणाली से होगा और इसके बाद एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा।

दूसरे वनडे में पांच विकेट की हार के बाद हरमनप्रीत ने कहा कि टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 300 से अधिक का लक्ष्य रखने की योजना बनाई थी, क्योंकि पिच बेहतर थी, लेकिन लगातार विकेट गंवाने से बड़ा स्कोर नहीं बन सका। उन्होंने कहा कि चाहे लक्ष्य का पीछा करें या पहले बल्लेबाजी, बेहतर प्रदर्शन जरूरी है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने कहा कि 250 रन पर रोकना टीम का शानदार प्रयास था। रविवार को वह संन्यास से पहले अपना अंतिम मैच खेलेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें