Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

WTC फाइनल के दौरान ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका; सुनवाई तीन जुलाई तक के लिए स्थगित

June 14, 2025

WTC फाइनल के दौरान ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका; सुनवाई तीन जुलाई तक के लिए स्थगित

लॉर्ड्स: आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल चल रहा है लेकिन इस दौरान ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लग गया है। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ शुक्रवार को अंगली की चोट के कारण विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से बाहर हो गए है । स्मिथ को लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा के बल्ले का किनारा लेकर निकली गेंद को पकड़ने की कोशिश में पहली स्लिप में चोट लगी। स्मिथ विकेट से महज 14 मीटर की दूरी पर खड़े थे। मिचेल स्टार्क की तेज़ रफ़्तार गेंद बाउमा के बल्ले के बाहरी किनारे को छूती हुई स्मिथ के हाथ पे लगी और वह दर्द में कराहते हुए दिखे। उसके बाद मेडिकल मिलने के बाद वह मैदान से बाहर जाते दिखे।

ये भी पढ़ें- अमेरिका में ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन, ईरान युद्ध, बढ़ती महंगाई और सरकार की नीतियों के खिलाफ जताई नाराजगी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें