IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर ODI सीरीज शुरू हो चुकी है। यह सीरीज 2025 ODI वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद दोनों टीमों की पहली आमने-सामने भिड़ंत है, जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचा था। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
ये भी पढ़ें :
ऑस्ट्रेलिया को दोहरी चोट
ऑस्ट्रेलियाई टीम को मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा। स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी और तेज गेंदबाज किम गार्ड चोट के कारण पूरे तीन मैचों की ODI सीरीज से बाहर हो गई हैं। दोनों को चोट तीसरे T20 मैच के दौरान लगी थी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने इस बात की पुष्टि की और कहा कि यह टीम के लिए दो बड़े नुकसान हैं।
हीली ने यह भी बताया कि वह टेस्ट मैच के बाद संन्यास लेंगी और यह उनकी आखिरी ODI सीरीज है। उन्होंने कहा कि टीम को मजबूत शुरुआत करनी होगी, खासकर तब जब भारत हालिया मुकाबलों में बेहतरीन फॉर्म में है।
ये भी देखें :
भारतीय टीम की तैयारी
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम को राहत की खबर यह मिली कि प्रतिका रावल एंकल इंजरी से उबरकर लौट आई हैं। शैफाली वर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है और वह नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रही हैं। वहीं, हरलीन देओल इस मुकाबले में नहीं खेल रही हैं। गाबा की पिच पर मुकाबला कांटे का होने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया को दो प्रमुख खिलाड़ियों की कमी झेलनी पड़ेगी, जबकि भारत आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया महिला (XI): एलिसा हीली (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, अलाना किंग, मेगन शट, डार्सी ब्राउन
भारत महिला (XI): स्मृति मंधाना, प्रतीक रावल, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, काश्वी गौतम, श्री चरणी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर
मेष: दिन शुभ रहेगा...