Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप : सिंधु और साथियों की पदक की राह मुश्किल

April 9, 2024

बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप : सिंधु और साथियों की पदक की राह मुश्किल

निंगबो (चीन): पीवी सिंधु सहित भारत के स्टार खिलाड़ियों को मंगलवार से यहां क्वालीफायर के साथ शुरू हो रही बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में पदक की राह में दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की चुनौती का सामना करना होगा।

सात्विकसाईराज रंकीरैड्डी और चिराग शैट्टी की दुनिया की नंबर एक और गत चैम्पियन जोड़ी के अंतिम लम्हों में हटने से इस महाद्वीपीय व्यक्तिगत चैम्पियनशिप में भारत की पदक की उम्मीदें अब एकल खिलाड़ियों पर टिकी हैं। यह ओलंपिक क्वालीफिकेशन रैंकिंग अंक देने वाला आखिरी बड़ा टूर्नामैंट है जिससे इसकी अहमियत बढ़ गई है और इस सप्ताह टूर्नामैंट में कुछ कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।

सिंधु को शीर्ष वरीय आन से यंग, ओलंपिक चैम्पियन यूफेई, ताइ जु ंियग, अकाने यामागुची और ही ¨बगजियाओ जैसी शीर्ष खिलाड़ियों की मौजूदगी वाले टूर्नामैंट में एक बार फिर खुद को परखने का मौका मिलेगा। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु अपने अभियान की शुरुआत मलेशिया की दुनिया की 33वें नंबर की खिलाड़ी गोह जिन वेई के खिलाफ करेंगी।

आकर्षी कश्यप को पहले दौर में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान से भिड़ना है। महिला युगल में तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा को फेब्रियाना द्विपुजी कुसुमा और अमालिया कहाया प्रतिवी की इंडोनेशिया की जोड़ी से भिड़ना है जबकि त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद अपना अभियान ल्यु शेंग शय़ु और टैन निंग की चीन की चौथी वरीय जोड़ी के खिलाफ शुरू करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें