Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बंगलादेश ने वेस्टइंडीज को 80 रनों से दी शिकस्त

December 20, 2024

बंगलादेश ने वेस्टइंडीज को 80 रनों से दी शिकस्त

BAN vs WI : जाकेर अली (नाबाद 72), परवेज हुसैन इमॉन (39) की शानदार बल्लेबाजी के बाद रिशाद हुसैन (तीन विकेट), तसकीन अहमद और महेद हसन (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर बंगलादेश ने तीसरे T-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 80 रनों से शिकस्त देते हुए तीन मैचों की T-20 सीरीज में क्लीन स्विप कर दिया।

कल देर रात खेले गये मुकाबले में बंगलादेश के 189 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 60 के स्कोर तक लगातार अपने छह विकेट खो दिये। ब्रैंडन किंग (शून्य), जस्टिन ग्रीव्स (छह), निकोलस पूरन(15), रॉस्टन चेज (शून्य) कप्तान रोवमन पॉवेल (दो) और जॉनसन चार्ल्स (23) रन बनाकर आउट हुये।

इसके बाद रोमारियो शेफर्ड और गुडाकेश मोती ने कुछ देर पारी को संभाला। 15वें ओवर में रिशाद हुसैन ने गुडाकेश मोती (12) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसी ओवर में उन्होंने अल्जारी जोसेफ (एक) को भी अपना शिकार बना लिया। रोमारियो शेफर्ड ने 27 गेंदों में एक चौका तीन छक्के लगाते हुए (33) रनों की पारी खेली। बंगलादेशी गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज की पूरी टीम को 16.4 ओवर में 109 के स्कोर पर ढ़ेर कर 80 रनों से मुकाबला जीत लिया।

बंगलादेश के लिए रिशाद हुसैन ने तीन विकेट, तसकीन अहमद और मेंहदी हसन ने दो-दो विकेट लिये। तनज़ीम हसन साकिब और हसन महमूद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले बंगलादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश ने एक समय 65 रन पर अपने तीन विकेट गवां दिये थे। ऐसे समय में जेकर अली ने मेंहदी हसन मिराज के साथ पारी को संभाला। उन्होंने 41 गेंदों तीन चौके और छह छक्के लगाते हुए (72) रन बनाए। मेंहदी हसन मिराज (29) रन बनाए। परवेज हुसैन इमॉन ने 21 गेंदों में (39) रन बनाये। लिटन कुमार दास (14) और तनजीम हसन साकिब (17) रन बनाकर आउट हुये। बंगलादेश ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 189 का स्कोर खड़ा किया।

वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने दो विकेट लिए। अल्जारी जोसेफ, रॉस्टन चेज ओर गुडाकेश मोती ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें