Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

बांग्लादेश ने एशिया कप के लिये तंजीम, शमीम को बुलाया

August 13, 2023

बांग्लादेश ने एशिया कप के लिये तंजीम, शमीम को बुलाया

ढाका: बंगलादेश ने 30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप के लिये चुनी गयी 17 सदस्यीय स्क्वाड में वामहस्त बल्लेबाज तंज़ीद हसन तमीम और शमीम हुसैन को शामिल किया है। शमीम जहां बंगलादेश के लिये 17 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं, वहीं तंज़ीद को पहली बार स्क्वाड में तलब किया गया है। कमर की चोट के कारण एशिया कप से बाहर हुए तमीम इकबाल की जगह तंज़ीद सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका निभा सकते हैं।

इस बीच, मार्च 2021 से वनडे टीम से बाहर रहे आलराउंडर मेहदी हसन की टीम में वापसी हुई है। अनुभवी बल्लेबाज महमूदुल्लाह फिटनेस कैंप में बुलाये जाने के बावजूद टीम से बाहर हैं। अफगानिस्तान वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा रहे तैजुल इस्लाम और रॉनी तालुकदार एशिया कप स्क्वाड में जगह नहीं बना सके, हालांकि तैजुल को सैफ हसन और तंजीम हसन साकिब के साथ अतिरिक्त खिलाड़यिों की सूची में नामित किया गया है।

एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल के बीच होने वाले ग्रुप-ए मुकाबले से होगी। ग्रुप बी में शामिल बंगलादेश अपना पहला मैच 31 अगस्त को कैंडी में सह-मेजबान श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा, जबकि तीन सितंबर को पाकिस्तान के लाहौर में अफगानिस्तान से भिड़ेगा।

बंगलादेश टीम : शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, तंज़ीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शेख महेदी, नसुम अहमद, शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन, शोरफुल इस्लाम, इबादत हुसैन, नईम शेख।
अतिरिक्त खिलाड़ी : तैजुल इस्लाम, सैफ हसन, तंजीम हसन साकिब।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें