Site icon Dainik Savera Times

एशिया कप से पहले ‘माइंड-ट्रेनिंग’ के लिए आग पर चले बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज: रिपोर्ट

नई दिल्ली: बांग्लादेश के स्टार सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम शेख का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एशिया कप की तैयारी में अपने दिमागी प्रशिक्षण के तहत निडर होकर आग पर चल रहे हैं। वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया गया था और इसे नेटिजÞन्स से मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिलीं हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘‘बांग्लादेश के क्रिकेटर मोहम्मद नईम एशिया कप 2023 की तैयारी के लिए माइंड ट्रेनिंग और फायरवॉकिंग में लगे हुए हैं।

यह बहुत बेवकूफी है। क्या होगा अगर वह बड़े टूर्नामेंट से पहले चोटिल हो जाए।’’ हालांकि, इस संबंध में शेख की ओर से कोई पुष्टि नहीं आई है। एशिया कप टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पाकिस्तान और श्रीलंका मेजबानी की जिम्मेदारी साझा करेंगे। रोमांच 30 अगस्त को शुरू होगा, जब पाकिस्तान मुल्तान में शुरुआती मैच में नेपाल से भिड़ेगा। शाकिब अल हसन की अगुवाई वाली बांग्लादेश अपने अभियान की शुरुआत 31 अगस्त को पल्लेकेल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सह-मेजबान श्रीलंका के खिलाफ करेगी।

Exit mobile version