Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lewandowski की गैर मौजूदगी में भी Barcelona ने Atletico को हराया

January 9, 2023

Lewandowski की गैर मौजूदगी में भी Barcelona ने Atletico को हराया

मैड्रिड: अपने स्टार खिलाड़ी रॉबर्ट लेवांडोवस्की के बिना खेलते हुए भी बार्सीलोना ने स्पेनिश लीग फुटबॉल में एटलेटिको को 1.0 से हराकर रीयाल मैड्रिड पर तीन अंक की बढत बना ली। मैड्रिड को शनिवार को विलारीयाल ने 2.1 से हराया। एटलेटिको इस हार के बाद पांचवें स्थान पर खिसक गया। बार्सीलोना के लिये पहले हाफ में उस्मान डेम्बेले ने गोल दागा। बार्सीलोना को इस मैच में अपने शीर्ष स्कोरर लेवांडोवस्की (13 गोल) के बिना उतरना पड़ा क्योंकि विश्व कप ब्रेक से पहले पोलैंड के इस स्ट्राइकर पर तीन मैचों का निलंबन लगाया गया था। अब बार्सीलोना स्पेनिश सुपर कप खेलने सऊदी अरब जायेगी। उसका सामना बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल में कोपा डेल रे चैम्पियन बेटिस से होगा जबकि मैड्रिड और वालेंशिया दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगे। रीयाल सोशिदाद ने एक अन्य मैच में अलमेरिया को हराया जबकि बेटिस ने रायो वालेकानो को 2.1 से मात दी। सेविला ने गेटाफे को 2.1 से हराया ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें