Site icon Dainik Savera Times

नेपाल की टीमों को भारत में ट्रेनिंग दिलाने में मदद कर सकता है BCCI

अगर सब ठीक रहा तो पूरी संभावना है कि नेपाल की सीनियर राष्ट्रीय टीम जून में होने वाले टी20 विश्व कप में खेलने के लिए अमरीका रवाना होने से पहले दिल्ली में ट्रेनिंग कर सकती है और कुछ अभ्यास मैच भी खेल सकती है।

नेपाल क्रिकेट संघ (सीएएन) के अध्यक्ष चतुर बहादुर ने महिलाओं की प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएलत) बैठक के दौरान बीसीसीआई सचिव जय शाह से मुलाकात की। बैठक में उन्होंने अपने देश के उभरते क्रिकेटरों को ‘गेम टाइम’ और बुनियादी ढांचे के लिए मदद मुहैया कराने का अनुरोध किया क्योंकि उन्हें नेपाल में इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध नहीं होती।

Exit mobile version