-
नई दिल्ली: बीसीसीआई करीब एक दशक से अफगानिस्तान क्रिकेट की मदद करता रहा है और अब दक्षिण एशियाई क्षेत्र में मजबूत क्रिकेट माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से नेपाल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बुनियादी ढांचे और ट्रेनिंग संबंधित सहायता देने के लिए तैयार है,