Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

BCCI केंद्रीय अनुबंध: रिचा, जेमी का प्रमोशन, शिखा बाहर

April 27, 2023

BCCI केंद्रीय अनुबंध: रिचा, जेमी का प्रमोशन, शिखा बाहर

नयी दिल्ली: युवा विकेटकीपर रिचा घोष और जेमिमा रौड्रिग्स को बीसीसीआई के 2022 . 23 सत्र के लिये केंद्रीय अनुबंध में बी ग्रेड में प्रमोशन मिला है जबकि शिखा पांडे और तानिया भाटिया बाहर हो गई हैं। अनुबंध अक्टूबर से सितंबर का होता है लेकिन बीसीसीआई ने बृहस्पतिवार को इसका ऐलान किया।ए ग्रेड वाले खिलाड़ी को मैच फीस से इतर 50 लाख , बी वाले को 30 लाख और सी श्रेणी में 10 लाख रूपये मिलते हैं । बोर्ड ने ए श्रेणी में सिर्फ कप्तान हरमनप्रीत कौर, बल्लेबाज स्मृति मंधाना और हरफनमौला दीप्ति शर्मा को रखा है।

स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ को बी श्रेणी में डाल दिया गया है। लेग स्पिनर पूनम यादव को अनुबंध नहीं मिला है जो पिछली बार ए श्रेणी में थी। वह मार्च 2022 के बाद से भारत के लिये नहीं खेली हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज शिखा पांडे को भी करार नहीं मिला है । तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को बी श्रेणी का करार मिला है। पिछले साल महिला क्रिकेटरों के लिये समान वेतन का ऐलान करने वाले बीसीसीआई ने 17 महिला क्रिकेटरों को केंद्रीय अनुबंध दिये हैं।

सूची :ए श्रेणी : हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा बी श्रेणी : रेणुका ठाकुर, जेमिमा रौड्रिग्स, शेफाली वर्मा, रिचाा घोष और राजेश्वरी गायकवाड़ सी श्रेणी : मेघना सिंह, देविका वैद्य, एस मेघना, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, स्रेह राणा, राधा यादव, हरलीन देयोल और यस्तिका भाटिया ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें