Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

दक्षिण अफ्रीका के इस ऑलराउंडर क्रिकेटर का बड़ा फैसला, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

January 9, 2023

दक्षिण अफ्रीका के इस ऑलराउंडर क्रिकेटर का बड़ा फैसला, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर ड्वेन प्रीटोरियस ने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने कहा, “मैं अपने बाकी के करियर के लिए अपना ध्यान टी20 और अन्य छोटे प्रारूपों पर केंद्रित कर रहा हूं।”

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए बयान में 33 वर्षीय ड्वेन प्रीटोरियस ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर होना उनके करियर के सबसे कठिन फैसलों में से एक था।

प्रीटोरियस ने 2016 में अपनी शुरुआत करने के बाद से 30 टी20आई, 27 वनडे और तीन टेस्ट मैचों में तीनों प्रारूपों में प्रोटियाज का प्रतिनिधित्व किया है। वह दक्षिण अफ्रीका के लिए दो विश्व कप टीम का भी हिस्सा थे।

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें