Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष Ajay Singh को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ का उपाध्यक्ष किया नियुक्त

March 29, 2023

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष Ajay Singh को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ का उपाध्यक्ष किया नियुक्त

नयी दिल्ली: भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के अध्यक्ष अजय सिंह को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) का उपाध्यक्ष चुना गया है। महिला विश्व चैंपियनशिप के समापन के बाद रविवार को यहां आईबीए निदेशक मंडल की बैठक के दौरान सिंह की नियुक्ति की पुष्टि की गई। सिंह बीएफआई अध्यक्ष के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में हैं। वह आईबीए के तीसरे उपाध्यक्ष बने है और यूक्रेन के वलोडिमिर प्रोडीवस तथा र्सिबया के अब्दुलमुतालिम अबकारोव के साथ 2026 तक इस पद पर बने रहेंगे। बीएफआई ने पुरुषों की विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी में भी रुचि दिखाई है और पेरिस ओलंपिक क्वालीफायर की मेजबानी के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के साथ बातचीत कर रही है। सिंह ने महिला विश्व चैंपियनशिप के अंतिम दिन संवाददाताओं से कहा था, ‘‘हम सभी बड़ी चैंपियनशिप की मेजबानी करने की कोशिश करेंगे क्योंकि इससे देश में मुक्केबाजी संस्कृति बनाने में मदद मिलती है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें