Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे बुमराह, उन्हें आराम करने को कहा गया: Ajit Agarkar

January 18, 2025

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे बुमराह, उन्हें आराम करने को कहा गया: Ajit Agarkar
Ajit Agarkar : मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने शनिवार को कहा कि जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे के लिए फिट नहीं हो पाएंगे जिसके कारण हर्षित राणा को उनकी जगह शामिल करने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि वे मुख्य तेज गेंदबाज की स्थिति पर मेडिकल टीम से अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।
बुमराह को हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की श्रृंखला के बाद होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल किया गया है।भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस में अगरकर ने कहा, ‘‘बुमराह को पांच सप्ताह के लिए आराम करने को कहा गया है जिससे वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे के लिए उपलब्ध नहीं हो पायेंगे। हम उनकी फिटनेस का इंतजार कर रहे हैं और हमें मेडिकल टीम से उनकी स्थिति के बारे में फरवरी की शुरुआत में पता चलेगा।
पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के पांचवें दिन गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अंतिम टीम 11 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को सौंपनी होगी। चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू होगी। इसस पहले भारत छह, नौ और 12 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ तीन द्विपक्षीय वनडे मैच खेलेगा। पिछले साल अगस्त में श्रीलंका दौरे के बाद से भारतीय टीम की यह 50 ओवर की पहली श्रृंखला होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें