Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

WPL, RCB vs GT : गुजरात को 32 रन से हराकर RCB अंक तालिका में शीर्ष पर बरक़रार

January 16, 2026

WPL, RCB vs GT : गुजरात को 32 रन से हराकर RCB अंक तालिका में शीर्ष पर बरक़रार

Womens Premier League 2026: महिला प्रीमियर लीग का नौवां मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात जाएंट्स के बीच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जाएंट्स को 32 रन से हरा दिया। इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 18.5 ओवर में 150 रन ही बना सकी और सिमट गई। लगातार तीन जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर बरकार है। वहीं, गुजरात तीसरे पायदान पर है।

आरसीबी की और से राधा यादव और ऋचा घोष ने साथ बल्लेबाजी करते हुए 105 रनों की अहम साझेदारी की। राधा यादव ने 47 गेंदों पर 66 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं ऋचा घोष ने 28 गेंदों पर 44 रन बनाकर तेजी बनाए रखी। अंत में नादिन डी क्लार्क ने सिर्फ 12 गेंदों में 26 रन जोड़कर स्कोर को मजबूती दी। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 182 रन बनाए।


 

RCB = 182/7 (20)  Royal Challengers Bengaluru Women won by 32 runs

GGT = 150 (18.5)

PLAYER OF THE MATCH

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें