Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

WPL, GG vs RCB : गुजरात को 61 रन से हराकर RCB प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनी

January 19, 2026

WPL, GG vs RCB : गुजरात को 61 रन से हराकर RCB प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनी

Womens Premier League 2026: महिला प्रीमियर लीग का 12वां मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात जाएंट्स के बीच वडोदरा, कोटांबी के बीसीए स्टेडियम पर खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में छह विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम निर्धारित ओवरों में 117 रन ही बना सकी और 61 रन से हार गई। महिला प्रीमियर लीग 2026 में यह आरसीबी की लगातार पांचवीं जीत है। इसी के साथ स्मृति मंधाना की शीर्ष पर रहते हुए प्लेऑफ में पहुंच गई।

गुजरात जाएंट्स की पारी
179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जाएंट्स की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। पावरप्ले में ही टीम ने बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा और कनिका आहूजा जैसे अहम विकेट गंवा दिए। शुरुआती झटकों से टीम उबर नहीं सकी। कप्तान एश्ले गार्डनर ने 43 गेंदों में 54 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली और भर्ति फुलमाली ने उनका थोड़ा साथ दिया, लेकिन रन रेट का दबाव लगातार बढ़ता गया। आरसीबी की गेंदबाजी के सामने गुजरात की बल्लेबाजी बिखर गई और पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 117 रन ही बना सकी, जिससे उन्हें 61 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी।


RCBW = 178/6(20)  RCB Women won by 61 runs

GGTW = 117/8(20)

PLAYER OF THE MATCH

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें