Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

फीफा वर्ल्ड कप: कनाडा-कतर मैच के बाद मैदान पर भिड़े दोनों टीमों के खिलाड़ी

June 19, 2026

फीफा वर्ल्ड कप: कनाडा-कतर मैच के बाद मैदान पर भिड़े दोनों टीमों के खिलाड़ी

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कतर को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हराया। वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में कनाडा टीम का प्रदर्शन दमदार रहा। हालांकि, मैच के आखिरी सीटी बजने के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर झड़प देखने को मिली।

दरअसल, यह झड़प मैच खत्म होने के तुरंत बाद शुरू हुई। मैच के बाद कनाडा के मुख्य कोच जेसी मार्श कतर के मैनेजर जूलन लोपेटेगुई से हैंडशेक करने पहुंचे, लेकिन इसी दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। कनाडा के कोच का बेरुखी भरा बर्ताव बेंच पर बैठे कतर के खिलाड़ियों को रास नहीं आया।

इसके बाद अचानक से दोनों टीमों के खिलाड़ियों और स्टाफ सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई,जो धक्का-मुक्की में तब्दील हो गई। सुरक्षाकर्मियों की मदद से दोनों टीमों के खिलाड़ियों को अलग किया गया। माना जा रहा है कि कनाडा के खिलाड़ी टीम के मिडफील्डर इस्माइल कोन को कतर के प्लेयर असिम मदीबो द्वारा चोटिल किए जाने से काफी गुस्से में थे। इसी गुस्से के कारण यह पूरा विवाद शुरू हुआ, जो धक्का-मुक्की तक जा पहुंचा।

ये भी पढ़ें– https://dainiksaveratimes.com/sports/india-vs-germany-last-minute-loss/

दूसरे हाफ की शुरुआत में असिम मदीबो के खतरनाक टैकल पर इस्माइल कोन बुरी तरह से चोटिल हुए और उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर लेकर जाना पड़ा। इस्माइल को दर्द से तड़पता देख कनाडा के खिलाड़ी भावुक नजर आए। हालांकि, रेफरी ने इस टैकल के चलते असिम मदीबो को सीधा रेड कार्ड दिखाते हुए मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।

इस्माइल कोन के स्थान पर सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर आए जैकब शैफेलबर्ग गोल करने के बाद इस्माइल की जर्सी को हवा में लहराते हुए नजर आए। असिम मदीबो के मैदान से बाहर जाने के बाद कतर को एक कम खिलाड़ी के साथ खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिसका पूरा फायदा कनाडा ने उठाया।

कनाडा की तरफ से इस मुकाबले में जोनाथन डेविड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन गोल दागते हुए हैट्रिक लगाई। कनाडा ने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-0 से जीत दर्ज की। यह कनाडा की फीफा वर्ल्ड कप इतिहास की पहली जीत भी रही। इस जीत के साथ ही कनाडा के अब चार प्वाइंट हो गए हैं और टीम ने नॉकआउट चरण में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें