Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नॉव्रे के कैस्पर रूड ने सिटसिपास को हराकर जीता बार्सीलोना ओपन जीता

April 23, 2024

नॉव्रे के कैस्पर रूड ने सिटसिपास को हराकर जीता बार्सीलोना ओपन जीता

बार्सीलोना: नॉव्रे के कैस्पर रूड ने स्टेफानोस सिटसिपास से मोंटे कालरे मास्टर्स फाइनल में मिली पिछली हार का बदला चुकता करते हुए बार्सीलोना ओपन टेनिस फाइनल में सीधे सैटों में हरा दिया। रूड ने 7-5, 6-3 से जीत दर्ज करके सत्र का पहला खिताब अपने नाम किया।

वह इस साल तीन अन्य फाइनल हार चुके हैं। यह उनके कैरियर का 11वां खिताब और क्लेकोर्ट पर 10वां खिताब है। पिछली बार उन्होंने अप्रैल 2023 में एस्टोरिल में खिताब जीता था। पिछले साल फ्रैंच ओपन में उपविजेता रहे रूड की नजरें अब रोलां गैरो पर खिताबी जीत दर्ज करने पर लगी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें