Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

बुंदेसलीगा में चैंपियंस लीग की दौड़ तेज

April 30, 2023

बुंदेसलीगा में चैंपियंस लीग की दौड़ तेज

र्बिलन: यूनियन र्बिलन ने बायर लीवरकुसेन के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला जबकि बुंदेसलीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में फ्राइबर्ग और लेपजिग ने जीत दर्ज की जिससे चैंपियन्स लीग के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ तेज हो गई।फ्राइबर्ग ने जापान के मिडफील्डर रित्सु डोएन के गोल की बदौलत कोलोन को 1-0 से हराया और गोल अंतर के आधार पर यूनियन र्बिलन के पीछे चौथे स्थान पर चल रहा है।लेपजिग ने भी क्रिस्टोफर एननुंकु के पहले हाफ में दागे गोल से होफेनहीम को 1-0 से हराया और वह यूनियन और फ्राइबर्ग दोनों से दो अंक पीछे चौथे स्थान पर है।

यूनियन को घरेलू सरजमीं पर लगातार 21वें मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा जो क्लब का रिकॉर्ड है। लीवरकुसेन भी सभी प्रतियोगिताओं में पिछले 14 मुकाबले नहीं हारा है।शाल्के ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए वर्डर ब्रेमेन को 2-1 से हराया जबकि स्टुटगार्ट ने बोरूसिया मोनशेंग्लाबाख को इसी अंतर से शिकस्त दी। बोचुम ने अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे बोरूसिया डोर्टमंड से 1-1 से ड्रॉ खेला जबकि एंट्रैक्ट फ्रेंकफर्ट और आॅग्सबर्ग का मुकाबला भी 1-1 से बराबर रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें