Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रनअप में बदलाव, दबाव में शांत रहने से सफलता मिली: अर्शदीप

April 23, 2023

रनअप में बदलाव, दबाव में शांत रहने से सफलता मिली: अर्शदीप

मुंबई: पंजाब के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में अपनी सफलता का श्रेय दबाव के क्षणों में शांत रहने और अपने रनअप में बदलाव को दिया जिसकी वजह से नोबॉल पर नियंत्रण कर सके । अर्शदीप की शानदार गेंदबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस को 13 रन से हराया । अर्शदीप ने चार विकेट चटकाये जिनमें से लगातार दो आखिरी ओवर में मिले । अर्शदीप ने मैच के बाद कहा ,‘‘ विकेट लेकर अच्छा लगता है । जीतकर बेहतर महसूस हो रहा है । आईपीएल से पहले मैने अपना रनअप बदला जिससे नोबॉल पर नियंत्रण रहा । लय अच्छी है और मुझे खेलने में मजा आ रहा है ।’अर्शदीप अब तक सात मैचों में 13 विकेट ले चुके हैं ।

दबाव के क्षणों में अपनी मानसिकता के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा स्वभाव ही शांत है । मेरे दिल की धड़कन 120 से ऊपर नहीं जाती ।’’ पंजाब ंिकग्स के कप्तान सैम कुरेन ने मुंबई के घरेलू मैदान पर मिली जीत को खास बताया । कुरेन ने कहा ,‘‘यह खास जीत है । मुझे नहीं लगा था कि मुझे प्लेयर आफ द मैच पुरस्कार मिलेगा क्योंकि तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था ।’’मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने कुछ गलतियां की लेकिन इस पर बहुत ंिचता करने की जरूरत नहीं है । उन्होंने कहा ,‘‘ मैं टीम से अपना मनोबल बनाये रखने के लिये कहूंगा । अभी टूर्नामेंट में काफी मैच बाकी है । ग्रीन और सूर्यकुमार ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन अर्शदीप ने उनके लिये उम्दा गेंदबाजी की ।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें