Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Ultimate Table Tennis’ के चौथे सीजन के फाइनल में भिड़ेंगे Chennai और Goa

July 30, 2023

‘Ultimate Table Tennis’ के चौथे सीजन के फाइनल में भिड़ेंगे Chennai और Goa

पुणे: मौजूदा चैंपियन चेन्नई लायंस टीम महालुंगे-बालेवाड़ी स्थित शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को अल्टीमेट टेबल टेनिस के चौथे सीजन के फाइनल में गोवा चैलेंजर्स से भिड़ेगी।चेन्नई लायंस ने दूसरे सेमीफाइनल में पुनेरी पलटन टेबल टेनिस को 8-3 से हराया जबकि गोवा चैलेंजर्स ने अपने आखिरी मुकाबले में 8-7 से रोमांचक जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचने का गौरव हासिल किया है।अचंत शरत कमल चेन्नई लायंस के प्रमुख खिलाड़ी होंगे और उन पर काफी दारोमदार होगा जबकि वर्ल्ड नंबर 33 बेनेडिक्ट डूडा और यांग्जी लियू फाइनल में भी अपना विजयी क्रम जारी रखना चाहेंगे।फाइनल मुकाबले से पहले डूडा ने कहा, ‘सेमीफाइनल मुकाबला अच्छा था।

हम गोवा चैलेंजर्स के खिलाफ फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे क्योंकि हमारी टीम में काफी क्वालिटी है। हम मौजूदा चैंपियन हैं और जब हम किसी भी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेलते हैं तो इससे हमें काफी आत्मविश्वास मिलता है। दूसरी ओर, गोवा चैलेंजर्स का लक्ष्य फाइनल में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना होगा। इस टीम का भरोसा भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले पुरुष एकल पैडलर हरमीत देसाई पर होगा, जो लीग में शानदार फॉर्म में हैं।

इसके अलावा टी रीथ रिश्या और अल्वारो रोबल्स भी सीजन 4 के अंतिम मुकाबले में अपना प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेंगे।रीथ ने फाइनल से पहले कहा, ‘हमने सीजन 4 में दबंग दिल्ली टीटीसी और यू मुंबा टीटी जैसी मजबूत टीमों को हराया है। इससे निश्चित रूप से हमें काफी आत्मविश्वास मिला है। हम जानते हैं कि हम लीग में किसी भी फ्रेंचाइजी को हरा सकते हैं। इस कारण फाइनल से पहले सभी खिलाड़ी जीत को लेकर आश्वस्त हैं।‘

टीमें:
चेन्नई लायंस
कोच: सोमनाथ घोष, जोर्ग बिट्जÞििगयो
खिलाड़ी: अचंत शरत कमल, यांग्जी लियू, बेनेडिक्ट डूडा, सुतीर्था मुखर्जी, पायस जैन और प्राप्ति सेन

गोवा चैलेंजर्स
कोच: ऐलेना टिमिना, पराग अग्रवाल
खिलाड़ी: सुथासिनी सॉवेटाबुत, हरमीत देसाई, अल्वारो रोबल्स, टी रीथ रिशिया, कृत्विका सिन्हा रॉय और एंथोनी अमलराज

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें