Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोको गॉफ ने मुचोवा को हराकर सिनसिनाटी महिला एकल का खिताब जीत

August 21, 2023

कोको गॉफ ने मुचोवा को हराकर सिनसिनाटी महिला एकल का खिताब जीत

मेसन: अमेरिका की कोको गॉफ ने करोलिना मुचोवा को सीधे सेटों में हराकर वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब जीता।गॉफ ने फाइनल में मुचोवा को 6-3, 6-4 से पराजित किया। यह 19 वर्षीय खिलाड़ी पिछले 50 वर्षों से भी अधिक समय में सिनसिनाटी में खिताब जीतने वाली पहली किशोरी हैं।फ्रेंच ओपन 2022 की उपविजेता गॉफ का यह पहला मास्टर्स 1000 खिताब है। इस एक घंटे 56 मिनट तक चले मैच में उन्होंने चौथे मैच प्वाइंट पर जीत दर्ज की।गॉफ ने जीत के बाद कहा,‘‘ यह अविश्वसनीय है। मैं करोलिना को इस टूर्नामेंट में शानदार अभियान के लिए बधाई देना चाहती हूं। उम्मीद है कि हम इससे भी बड़े स्तर पर लगातार एक-दूसरे के खिलाफ खेलते रहेंगे।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें