Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

DEL vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीता टॉस, दिल्ली की पहले गेंदबाजी

March 5, 2023

DEL vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीता टॉस, दिल्ली की पहले गेंदबाजी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मुकाबले में रविवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। स्मृति ने टॉस के बाद कहा, ‘हम पहले फील्डिंग करेंगे। पिच पर थोड़ी घास है और हमारे पास कुछ बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। चार विदेशी खिलाड़ी (एलीसे) पेरी, (मेगन) शुट्ट, सोफी (डिवाइन) और हीथर नाइट हैं।

यह (डब्ल्यूपीएल) एक बेहतरीन मंच है, हम इसका इंतजार कर रहे थे। यह अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका है। यह महिला क्रिकेट के लिये बहुत बड़ी बात है। हमने तेजी से बदलाव किया है। टीम अच्छी स्थिति में दिख रही है और प्रबंधन भी अछ्वुत रहा है।’ दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने कहा, ‘पिच अच्छी लग रही है। थोड़ी-बहुत घास भी है। पहले बल्लेबाजी करने से नाखुश नहीं हूं। हमारे पास तीन तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर हैं, इस समय महिला क्रिकेट में इतने सारे आॅलराउंडर हैं।

हमने अच्छा अभ्यास किया है, सभी एक ही नाव पर सवार हैं और हम खेल को लेकर उत्साहित हैं।’ दिल्ली कैपिटल्स एकादश : शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), मारिजैन कप्प, जेमिमाह रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, तारा नॉरिस। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एकादश : स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, हीथर नाइट, दिशा कासत, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर सिंह।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें