नई दिल्ली : भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया। 528 गेंदों में 1000 रन पूरे कर उन्होंने सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया | अभिषेक शर्मा टी20 में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सिर्फ 528 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की।टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। 528 गेंदों में 1000 रन पूरे कर सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा।अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज 1000 टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया, केवल 528 गेंदों में यह कारनामा कर दिखाया।
गाबा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें टी20 मैच में अभिषेक ने अपनी पारी के 11 रन पर ही 1000 रन का आंकड़ा पार कर लिया। यह रिकॉर्ड उन्हें दुनिया के सबसे तेज खिलाड़ियों में शामिल कर देता है। फिल साल्ट (599 गेंद), ग्लेन मैक्सवेल (604) और आंद्रे रसेल (609) इस सूची में पीछे हैं।
सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने की लिस्ट में भी अभिषेक ने शानदार जगह बनाई। उन्होंने 28 पारियों में यह कारनामा किया, वहीं विराट कोहली अभी भी 27 पारियों के साथ भारतीयों में टॉप पर हैं। केएल राहुल (29), सूर्यकुमार यादव (31) और रोहित शर्मा (40) क्रमशः इस सूची में शामिल हैं।
खराब मौसम के चलते गाबा में मैच रुक गया, लेकिन टीम इंडिया ने 4.5 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 52 रन बना लिए। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। अभिषेक 13 गेंदों में 23 रन और गिल 16 गेंदों में 29 रन पर हैं।
टीम इंडिया इस सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है और अगर मैच रद्द होता है, तो सीरीज भारत के नाम होगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...