Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

एंजेलो मैथ्यूज जल्द ही टेस्ट क्रिकेट से लेंगे संन्यास, बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैच

May 24, 2025

एंजेलो मैथ्यूज जल्द ही टेस्ट क्रिकेट से लेंगे संन्यास, बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैच

कोलंबो; श्रीलंका के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज जून में बंगलादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

एंजेलो मैथ्यूज ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया मंच पर अपने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि वह सीमित ओवरों की क्रिकेट के लिए जब भी देश को जरुरत होगी वह उपलब्ध रहेंगे। मैथ्यूज को एक साल से अधिक समय से किसी भी सीमित ओवर मैच के लिए श्रीलंका टीम में शामिल नहीं किया गया है। गॉल में होने वाला यह आगामी टेस्ट उनके टेस्ट करियर का 119वां और अंतिम मुकाबला होगा।

मैथ्यूज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भावुक संदेश साझा करते हुए कहा, ‘मेरे प्रिय दोस्तों और परिवार, दिल से धन्यवाद और अनगिनत यादों के साथ, अब समय आ गया है टेस्ट क्रिकेट से विदाई लेने का। श्रीलंका के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। जब भी मैंने नेशनल जर्सी पहनी, उस देशभक्ति की भावना का कोई मुकाबला नहीं है। क्रिकेट ने मुझे सब कुछ दिया और मैं इसके लिए हमेशा आभारी रहूंगा।’

मैथ्यूज ने अपनी पोस्ट में अपने परिवार, पत्नी, बच्चों और फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘आप सबने मेरे जीवन की हर ऊंच-नीच में मेरा साथ दिया, इसके लिए मैं दिल से आभारी हूं।’

मैथ्यूज का टेस्ट में दमदार प्रदर्शन

2009 में डेब्यू करने वाले मैथ्यूज ने अब तक 118 टेस्ट में 8167 रन बनाए हैं। वह कुमार संगकारा (12,400) और महेला जयवर्धने (11,814) के बाद श्रीलंका के तीसरे सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने अपने करियर में 16 शतक लगाए और उनका टेस्ट औसत 44.62 रहा।

ये भी पढ़ें- अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी पर दो 9MM सब-मशीन गन की बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें