Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Duleep Trophy 2025 : 21 साल के इस बल्लेबाज ने मचाया तहलका, शानदार बल्लेबाजी से की डबल सेंचुरी

August 29, 2025

Duleep Trophy 2025 : 21 साल के इस बल्लेबाज ने मचाया तहलका, शानदार बल्लेबाजी से की डबल सेंचुरी

Duleep Trophy 2025 : भारत के घरेलू क्रिकेट में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में सेंट्रल जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। टीम की इस मजबूत स्थिति के पीछे युवा बल्लेबाज दानिश मालेवर और कप्तान रजत पाटीदार का अहम योगदान रहा। बता दें कि मालेवर ने डबल सेंचुरी ठोकी तो वहीं पाटीदार ने ताबड़तोड़ शतक लगाकर विरोधी गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

दानिश मालेवर का डबल शतक

सिर्फ 21 साल के दानिश मालेवर ने गजब का धैर्य और शॉट सिलेक्शन दिखाते हुए करियर की सबसे यादगार पारी खेली। पहले दिन उन्होंने 219 गेंदों पर 198 रन बनाए थे, जिसमें 35 चौके और एक छक्का शामिल था। दूसरे दिन मात्र 2 रन और जोड़ते ही उन्होंने डबल सेंचुरी पूरी कर ली। फिलहाल वह 203 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

रणजी ट्रॉफी में दिखा था मालेवर का जादू

नागपुर में जन्मे दानिश मालेवर पहली बार 2024 की रणजी ट्रॉफी में सुर्खियों में आए थे। सेमीफाइनल में मुंबई के खिलाफ 79 रन की जुझारू पारी और फिर फाइनल में 153 और 73 रन की शानदार पारियों ने विदर्भ को खिताब दिलाया था। उस प्रदर्शन के बाद से ही मालेवर को भविष्य का स्टार माना जाने लगा है।

रजत पाटीदार की तूफानी पारी

मालेवर से पहले कप्तान रजत पाटीदार ने नॉर्थ ईस्ट के गेंदबाजों पर कहर बरपाते हुए केवल 96 गेंदों में 125 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 21 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। पाटीदार की आक्रामक पारी ने सेंट्रल जोन को तेज शुरुआत दिलाई।

टीम का स्कोर और अन्य योगदान

यश राठौड़ ने 32 और विकेटकीपर आर्यन जुआल ने 60 रन का योगदान दिया। नॉर्थ ईस्ट ज़ोन के लिए आकाश चौधरी और फिरोजम जोतिन ने एक-एक विकेट लिया। सेंट्रल जोन की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर अभी तक 441 रन बना लिए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें