Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

GT vs CSK : चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, देखें प्लेइंग 11

May 25, 2025

GT vs CSK : चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, देखें प्लेइंग 11
अहमदाबाद। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को यहां गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गुजरात टाइटन्स के लिए इस मैच में जीत उसे आईपीएल प्लेऑफ के लिए शीर्ष दो में पहुंचाने में मदद करेगी जिसके अभी नौ जीत से 18 अंक हैं। सीएसके के लिए यह मैच युवा प्रतिभाओं को आजमाने का मौका होगा।

गुजरात टाइटंस की प्‍लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्‍तान), जोस बटलर, शेरफेन रदरफोर्ड, एम शाहरुख खान, राशिद खान, गेराल्‍ड कोएत्‍जे, राहुल तेवतिया, मोहम्‍मद सिराज, आर साई किशोर, अरशद खान और एम प्रसिद्ध कृष्‍णा।

इंपैक्‍ट खिलाड़ी – साई सुदर्शन, अनुज रावत, वॉशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर और ईशांत शर्मा।

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की प्‍लेइंग 11
आयुष म्‍हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, रवींद्र जडेजा, डेवाल्‍ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (कप्‍तान), दीपक हुड्डा, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और खलील अहमद।

इंपैक्‍ट खिलाड़ी – विजय शंकर, रविचंद्रन अश्विन, रामकृष्‍ण घोष, मथीश पथिराना और कमलेश नागरकोटी।

ये भी पढ़ें- बिहार बोर्ड की 10वीं क्लास का रिजल्ट हुआ जारी, पुष्पांजलि और सबरीन ने किया टॉप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें