Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

GT vs LSG : लखनऊ के खिलाफ गुजरात ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

May 22, 2025

GT vs LSG : लखनऊ के खिलाफ गुजरात ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

GT vs LSG : अहमदाबाद। गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में गुरूवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद कहा कि यह बल्लेबाजी की मुफीद पिच है और वे लक्ष्य को जानकर उसका पीछा करना चाहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्ले ऑफ में पहुंचने के बावज़ूद यह मैच उनकी टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि उनकी निगाहें टॉप-2 में जगह बनाने पर है। उनकी टीम में कोई बदलाव नहीं है। एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने भी कहा कि वे पहले गेंदबाजी भी करते। उनकी टीम में कुछ बदलाव हैं, जो वह भूल गए हैं।आकाश दीप, विलियम ओरूर्क, हिम्मत सिंह और शहबाज अहमद यह मुकाबला खेल रहे हैं। इसके अलावा आकाश सिंह भी दूसरी पारी में आ सकते हैं। गुजरात की टीम पिछले तीन मैच जीतकर और एलएसजी की टीम पिछले चार मैच हारने के बाद इस मुकाबले में उतर रही हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

लखनऊ सुपर जायंट्स : मिचेल मार्श, एडन मारक्रम, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदौनी , अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शहबाज अहमद, आकाश दीप, आवेश खान, विल ओरूर्क

इंपैक्ट प्लेयर विकल्प: एम सिद्धार्थ, रवि बिश्नोई, डेविड मिलर, आकाश सिंह, अर्शीन कुलकर्णी

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जॉस बटलर, शरफेन रदरफोर्ड, शाहरूख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

इंपैक्ट प्लेयर विकल्प: बी साई सुदर्शन, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, दासुन शनाका, वॉशिंगटन सुंदर

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें