Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

GT vs SRH : अहमदाबाद की पिच पर कौन मारेगा बाज़ी? जानें पिच रिपोर्ट और मैच से जुड़ी खास बातें

May 2, 2025

GT vs SRH : अहमदाबाद की पिच पर कौन मारेगा बाज़ी? जानें पिच रिपोर्ट और मैच से जुड़ी खास बातें

GT vs SRH : आईपीएल 2025 का 51वां मुकाबला आज यानी 2 मई को गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है।

गुजरात टाइटंस की स्थिति मजबूत, हैदराबाद की हालत नाजुक

गुजरात टाइटंस ने अब तक इस सीजन में 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम को 6 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल गुजरात प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह सीजन काफी निराशाजनक रहा है। टीम ने 9 में से केवल 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है और फिलहाल 9वें स्थान पर है। ऐसे में हैदराबाद को प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना होगा।

पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों को मिल सकती है मदद, गेंदबाजों को शुरुआती ओवर्स में राहत

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। हालांकि, मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को कुछ स्विंग मिल सकती है जिससे वे शुरुआती विकेट चटका सकते हैं। इस मैदान पर औसतन स्कोर 180 से 190 रन के बीच देखने को मिलता है। ऐसे में जो भी टीम पहले बल्लेबाजी करे, वह कम से कम 200 रन बनाने की कोशिश करेगी ताकि ओस की स्थिति में लक्ष्य का बचाव करना आसान हो।

अब तक का रिकॉर्ड: टारगेट चेज़ करने वालों का पलड़ा भारी

इस मैदान पर अभी तक आईपीएल के कुल 39 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से 21 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है जबकि 18 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को सफलता मिली है। इसका मतलब यह है कि टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनना फायदेमंद साबित हो सकता है।

हेड टू हेड: गुजरात का पलड़ा भारी

अगर दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो गुजरात टाइटंस का पलड़ा साफ तौर पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं, जिनमें से गुजरात ने 4 मुकाबले जीते हैं जबकि हैदराबाद को केवल 1 बार जीत मिली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें