
Indian Women vs Australia Women: महिला वर्ल्ड कप 2025 का रोमांच अपने चरम पर है। हर दिन फैंस को जबरदस्त मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। अब टूर्नामेंट का अगला बड़ा मैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 12 अक्टूबर 2025 को विशाखापत्तनम के मैदान पर होगा। एक ओर भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं, तो दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की कमान एलिसा हीली के हाथों में है। दोनों टीमें इस मैच में जीत हासिल कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से उतरेंगी।
मुकाबले का समय
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा। टॉस 2:30 बजे किया जाएगा। दोनों टीमों में ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी समय मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं, इसलिए फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
कहां देख सकते हैं मैच
भारतीय क्रिकेट प्रेमी इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। यहां पर दर्शकों को हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कमेंट्री सुनने का विकल्प मिलेगा। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए फैंस जियो हॉटस्टार ऐप पर मैच देख सकते हैं। बस अपने फोन में ऐप डाउनलोड कर लॉगिन करें और आराम से मैच का आनंद लें।
प्वाइंट्स टेबल की स्थिति
अब तक खेले गए मुकाबलों में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है। टीम ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं, जिनमें से दो में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच बिना नतीजे के समाप्त हुआ। ऑस्ट्रेलिया के पास पांच अंक हैं और उसका नेट रन रेट +1.960 है। वहीं, भारतीय महिला टीम ने भी अब तक तीन मुकाबले खेले हैं। टीम ने दो मैच जीते हैं और एक में हार का सामना किया है। चार अंकों और +0.953 नेट रन रेट के साथ भारत तीसरे स्थान पर है।
महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:
भारतीय महिला टीम: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, ऋचा घोष, श्री चरणी, क्रांति गौड़, रेनुका सिंह ठाकुर, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव।
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम: मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, किम गार्थ, अलाना किंग, डार्सी ब्राउन, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम, मेगन स्कुट, हीथर ग्राहम।
मेष: दिन शुभ रहेगा...