
Ireland Women vs Zimbabwe Women : आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच आगामी महिला क्रिकेट सीरीज को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस दौरे में दोनों टीमों के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो एकदिवसीय मुकाबले खेले जाएंगे। आयरलैंड ने इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के लिए अपनी टी20 और वनडे टीमों की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि गैबी लुईस को दोनों प्रारूपों की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि युवा ऑलराउंडर ओरला प्रेंडरगैस्ट को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।
आयरलैंड में पहली बार होगा T20I मुकाबला
यह पहली बार होगा जब आयरलैंड की सरजमीं पर दोनों टीमें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेंगी। गौरतलब है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ आयरलैंड का रिकॉर्ड अब तक शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए सातों टी20I मैचों में आयरलैंड ने जीत दर्ज की है। वनडे में भी आयरिश टीम का दबदबा कायम है अब तक खेले गए 8 मुकाबलों में से 6 में उन्हें जीत मिली है, जबकि एक मैच टाई रहा है।
लारा मैकब्राइड को पहली बार मिला मौका
इस सीरीज में युवा ऑफ स्पिनर लारा मैकब्राइड को पहली बार सीनियर टीम में जगह दी गई है। 19 वर्षीय लारा ने इस साल जनवरी में हुए ICC अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में आयरलैंड का प्रतिनिधित्व किया था और इसके बाद इवोक सुपर सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
टी20I सीरीज का शेड्यूल
20 जुलाई: पहला टी20I, पेमब्रोक (डबलिन)
22 जुलाई: दूसरा टी20I, पेमब्रोक (डबलिन)
23 जुलाई: तीसरा टी20I, पेमब्रोक (डबलिन)
तीनों मुकाबले एक ही स्थान, पेमब्रोक क्रिकेट क्लब (डबलिन) में खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमें वनडे सीरीज के लिए बेलफास्ट रवाना होंगी, जहां दो मुकाबले होंगे।
T20I सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम:
गैबी लुईस (कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रीली, लॉरा डेलानी, एमी हंटर, अर्लीन केली, लुईस लिटिल, सोफी मैकमोहन, जेन मैगुइरे, लारा मैकब्राइड, कारा मरे, लीह पॉल, ओरला प्रेंडरगैस्ट (उपकप्तान) और रेबेका स्टोकेल।
वनडे सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम:
गैबी लुईस (कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रीली, अलाना डाल्जेल, लॉरा डेलानी, सारा फोर्ब्स, एमी हंटर, अर्लीन केली, लुईस लिटिल, जेन मैगुइरे, लारा मैकब्राइड, कारा मरे, लीह पॉल और ओरला प्रेंडरगैस्ट (उपकप्तान)।
मेष: दिन शुभ रहेगा...